बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण
बगहा / मोहम्मद इम्तियाज:। अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अस्पताल के सर्जन डॉ. विजय कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के सहयोग से किया। सभी ऑपरेशन सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हुए।
ऑपरेशन के बाद डॉ. विजय कुमार ने सभी महिलाओं का हाल-चाल जाना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को ऑपरेशन से पहले सभी आवश्यक जांचें कराई जाती हैं और पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय मानकों के अनुसार की जाती है।
डॉ. विजय कुमार ने कहा कि अस्पताल में बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जांच, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। साथ ही ऑपरेशन के बाद मरीजों की नियमित निगरानी भी की जाती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। बंध्याकरण कराने आई महिलाओं ने अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की देखरेख पर संतोष जताया।
Raftaar Media | सच के साथ