logo

गवर्नमेंट कॉलेज जटौली में महिला स्वास्थ्य संबंधित वर्कशॉप आयोजित

 

फतह सिंह उजाला /जाटोली। गवर्नमेंट कॉलेज जटौली हली मंडी जटौली के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा “PCOS/PCOD: प्रारंभिक लक्षण, जीवनशैली प्रबंधन एवं समाधान” तथा “रजोनिवृत्ति – महिलाओं के लिए एक चुनौती” विषयों पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गुलाटी के दिशानिर्देश एवं सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं उनकी माताओं को महिलाओं में विभिन्न आयु चरणों पर होने वाली हार्मोनल समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। व्याख्यान में PCOS/PCOD एवं रजोनिवृत्ति से संबंधित प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, बचाव के उपाय, संतुलित जीवनशैली, उचित आहार, नियमित व्यायाम तथा चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इन विषयों से जुड़े सामान्य भ्रांतियों का निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला स्टाफ सदस्याओं एवं छात्राओं ने अपने तथा अपनी माताओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर खुले रूप से प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। इस संवादात्मक सत्र ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शोभा यादव के साथ सदस्य डॉ. रेखा यादव, सुश्री पूजा, डॉ. तितिक्षा एवं डॉ. रेखा कुमारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की स्टाफ सदस्याएं सुश्री ज्योति, सुश्री सिमरन, डॉ. आशुतोष, डॉ. हेमलता, डॉ. सरिता, डॉ. देविका, सुश्री सोनू, सुश्री प्रीति एवं सुश्री दीक्षा भी उपस्थित रहीं। कॉलेज परिवार ने इस जागरूकता पहल को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS