logo

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर झारखंड बांगाभाषी समिति का कार्यक्रम, शहीद भाषा सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

 


जामताड़ा / दिनबंधु राउत: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर झारखंड बांगाभाषी समिति, जामताड़ा जिला शाखा द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूप कुमार राय ने किया।वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सचिंद्रनाथ घोष मौजूद रहे। कार्यक्रम में 1952 के भाषा आंदोलन के शहीद जवानों को नमन करते हुए मातृभाषा की रक्षा और संवर्धन का संकल्प दोहराया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष सचिंद्रनाथ घोष ने कहा कि मातृभाषा किसी भी समाज की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर होती है। इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उपस्थित सदस्यों ने मातृभाषा के सम्मान, संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा की गई।समिति के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में एकमात्र समर्थित प्रत्याशी अधिवक्ता मुक्ता मंडल के पक्ष में समर्थन देने का निर्णय लिया गया।वक्ताओं ने सभी सम्मानित मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मातृभाषा के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मौके पर दीपिका बेसरा अर्चना मंडल वापी नाग शैवाल मुखर्जी मुस्ताक अंसारी जुली गोंराय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS