logo

बुंडू में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, 970 का सिलेंडर 1400 रुपये में बिक रहा हैं गैस सिलेंडर कॉलेज रोड-ब्लॉक रोड समेत बुंडू क्षेत्र में खुलेआम वसूली, कार्रवाई की मांग; प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील

बुंडू / गौतम लोहरा :रांची जिले के बुंडू अनुमंडल के  आसपास ग्रामीण क्षेत्र  में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला हैं कि कॉलेज रोड और ब्लॉक रोड समेत बुंडू इलाके में 970 रुपये का गैस सिलेंडर करीब 1400 रुपये में बेचा जा रहा है। इस अवैध वसूली से आम उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग गैस सिलेंडरों को अधिक कीमत पर बेचकर खुलेआम मुनाफाखोरी कर रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित कीमत से सैकड़ों रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों और उपभोक्ताओं का कहना है कि इस मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं।लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है तो गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने मांग की है कि नियमित जांच अभियान चलाकर गैस एजेंसियों और अवैध रूप से सिलेंडर बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे।ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS