logo

सहरसा:जमीन पर रास्ता को लेकर हुए विवाद में 13 वर्षीय 7 वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हुई थी हत्या

 

 

सहरसा। बीते 18 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा मोहल्ले में दिनदहाड़े स्कूल से पढ़ कर वापस घर लौट रहे सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र अंकित की गोली मारकर हुई हत्या मामले का सफल उद्वेदन कर लिया गया है। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। घटना का कारण खरीद की गई जमीन पर जाने के लिए रास्ता को लेकर दो परिवार के बीच हुए विवाद था। जिसमें विरोधी परिवार के तीन सगे भाइयों ने मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था। जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, पहना हुआ कपड़ा और अन्य कई साक्ष्य बरामद हुए थे।

एसपी हिमांशु ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में बहुत ही  निंदनीय घटना घटी थी। सिमराहा चौक पर गोली लगने से एक 13 वर्ष के बालक गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिनका हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी।

एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का उन्होंने भी निरीक्षण किया था। जिसके बाद उनके निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी - 1 प्रभारी जितेंद्र ठाकुर, टीओपी - 2 प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी, रौशन कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, उनके कर्मी और सदर थाना पुलिस बल को शामिल करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। साथ ही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम और एफएसएल की टीम को भी बुलवाया गया था। जिसके बाद उक्त सड़क से होकर निकलने वाले सभी सड़कों पर अवस्थित सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई थी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन अभियुक्तों को नामजद करते हुए सदर थाना कांड संख्या - 186/26 दर्ज की गई थी। उक्त घटना के महज 48 घंटा के अंदर उद्भेदन किया गया था। जिसके लिए कई सीसीटीवी की कई घंटा का फुटेज तलाश की गई थी। साथ ही चश्मदीद व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई थी। बाइक सवार अपराधी और उनके द्वारा पहने गए कपड़ों को भी देखा गया था।

उन्होंने आगे बताया कि जिसके बाद सिमराहा निवासी संतोष ठाकुर और उनके सगे भाई मंतोष ठाकुर की गिरफ्तारी की गई थी। वे सिमराहा, वार्ड नंबर - 35 निवासी थे। उनके निशानदेही पर पवन ठाकुर उर्फ पवन कुमार की गिरफ्तारी खगड़िया जिले से की गई थी। फिर पवन के बहन के घर मधेपुरा से उनके द्वारा पहने गए कपड़े को बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना का कारण मृत छात्र के पिता ने सिमराहा में एक जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन पर जाने के लिए रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त विवाद को लेकर ही योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई थी।
उन्होंने बताया कि तीन शूटर में से एक शूटर पवन की गिरफ्तारी हो गई है। दो बचे हुए हैं। जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी अभियान चल रहा है। उनके विरुद्ध इनाम भी घोषित होगा। जिससे उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित हो सके। पवन कुमार का आपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 465/18, 340/20 और सोनवर्षा राज(काशनगर) थाना कांड थाना कांड संख्या - 283/22 दर्ज है। जबकि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष ठाकुर और मंतोष ठाकुर का भी आपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर सदर थाना कांड संख्या - 340/20 दर्ज है। बरामदगी की बात करें तो टीवीएस राइडर बाइक, अपराधियों द्वारा पहने हुए कपड़े, हेलमेट और जूते के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। टीम में जितने भी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी थे। सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS