logo

कांग्रेस प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य बने सूबेदार सागर

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित विभाग) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार राकेश कुमार सागर को वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा प्रदेश सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सूबेदार सागर ने इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम, सांसद एवं प्रदेश चेयरमैन तनुज पुनिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS