पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष/प्रबंधक के लिए कार्यशाला आयोजित
ओमप्रकाश तिवारी / मोतिहारी:मोतिहारी में महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष/प्रबंधक के लिए 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने किया। कार्यशाला में पैक्सों एवं व्यापार मंडलों को बहु आयामी और बहु उद्देशीय बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी गई, जिसमें पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक का दायित्व, निर्वाचन संबंधी जानकारी, बैंकिंग व्यवसाय कार्यशाला, अंकेक्षण एवं लेखा, मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव समितियों की सदस्यता, और पैक्स कंप्यूटराइजेशन एवं ERP एंट्री शामिल हैं
इस कार्यशाला का उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों का क्षमतावर्धन एवं व्यावसायिक विविधीकरण करना था। ट्रेनिंग जिले के लगभग 350 पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों को दिया गया। ट्रेनर के रूप में जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रिंस अनुपम सिंह, प्रबंध निदेशक आकिब जावेद, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी मधुकांत ठाकुर, अमित कुमार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, और जटाशंकर कुमार, जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर ने प्रस्तुतिकरण दिया।
Raftaar Media | सच के साथ