logo

तिरुपति शुगर मिल में मिल कर्मी की संदिग्ध मौत

 बगहा के तिरुपति शुगर मिल से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मिल में कार्यरत कर्मी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी मिल कर्मियों ने तुरंत उसे उठाकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ मौजूद डॉक्टर रामप्रवेश भारती ने जांच की। डॉक्टर के अनुसार कर्मी ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया था।घटना की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS