logo

पताही में सूखा नसा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी: पताही थाना क्षेत्र में सूखा नसा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।पहली कार्रवाई में रामचंद्र सिंह पिता स्व प्रह्लाद सिंह ग्राम पदुमकेर थाना पताही के पान गुमटी पर छापामारी की गई, जिसमें 220 पीस लहरी, 68 पीस गोगो, 14 पुड़िया गांजा और 9 पीस चिलम बरामद किए गए।

दूसरी कार्रवाई में धंजय सिंह उर्फ अखिलेश सिंह पिता शैलेंद्र सिंह ग्राम जिहुली को वाहन जांच के क्रम में 63 पुड़िया गांजा और एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR 05AJ 6109 के साथ गिरफ्तार किया गया।

तीसरी कार्रवाई में बैजू सहनी पिता पनालाल सहनी ग्राम अमरिया टोला थाना पताही को 15 लीटर देसी चुलायी शराब और एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR 05BB0652 के साथ गिरफ्तार किया गया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS