ओम प्रकास तिवारी

मोतिहारी। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जो कटहा पंचायत के पंचायत सचिव हैं।

पुलिस के अनुसार, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 130/26 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अशोक यादव, पिता स्व. हृदय नारायण राय, ग्राम कटहा, थाना मुफ्फसिल, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।