आज देशभर में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है, किसानों के सम्मान में कार्यक्रम, कृषि और किसान कल्याण पर विशेष जोर
देशभर में आज राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसान सम्मान कार्यक्रम, कृषि संगोष्ठियां और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
क्यों खास है यह दिन ?
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं
खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास में अहम भूमिका
आधुनिक कृषि, तकनीक और MSP जैसे मुद्दों पर फोकस
सरकारी पहल:
किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा
प्राकृतिक खेती और डिजिटल एग्री पर जोर
फसल बीमा और सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा
संदेश:
“जय जवान, जय किसान” के संकल्प के साथ किसानों के सशक्तिकरण का आह्वान।
Raftaar Media | सच के साथ