महंगी कार से हो रहा था शराब का कारोबार, 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार
शिव कुमार/सहरसा:होली पर्व में शराब की जमकर खपत होने की सूचना पर उत्पाद और जिला पुलिस टीम सतर्क और सजग है। जिस क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा अभियान चलाकर विभिन्न सड़कों पर वाहन जांच की जा रही है। इस दौरान जिला के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे ढाला के निकट एक चार चक्का महंगी कार को रोका गया था। जिसकी तलाशी लिए जाने पर 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था। मौके से ही दो कारोबारी गिरफ्त में लिए गए थे।
मद्य निषेध निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया ढाला के पास वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान कार संख्या - बीआर 01 बीपी 7752 नंबर की एक हुंडई कार पहुंची। जिसके बोनट के नीचे इंजन पर छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त कार से कुल 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था। मौके से ही कार चालक बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर - 22 निवासी मो इस्लाम के पुत्र मो साबिर और वार्ड नंबर - 22 निवासी चंदेश्वरी पोद्दार के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया था। छापामारी टीम में उनके अतिरिक्त एएसआई महेश कुमार, बौआ लाल राय और उत्पाद बल की टीम शामिल थे।
Raftaar Media | सच के साथ