सहरसा:राइडर बाइक सवार युवक ने विद्या निकेतन के 13 वर्षीय 7 वीं के छात्र अंकित आनंद को सिर में मारी गोली,गंभीर हालत में जख्मी
सहरसा। बुधवार को दिनदहाड़े सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा मोहल्ला के समीप राजेंद्र यादव चौक और सिया राम टोली जाने वाली सड़क के बीच स्थित जीकेन यादव के दुकान के सामने विद्या निकेतन के से पढ़कर घर जा रहे 13 वर्षीय 7 वीं कक्षा के छात्र अंकित आनंद को गोली मार दी गई।गोली उनके कनपटी को जख्मी करते हुए निकल गई थी। जिससे वे गंभीर हालत में सड़क पर ही गिर गए थे।
वही राइडर बाइक पर सवार मुख्य अपराधी सहित उनके अन्य सहयोगी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए। जिस सूचना की संवेदनशीलता को देखते हर एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां एफएसएल की टीम को भी बुलवाया गया था। डॉग स्क्वायड की टीम के साथ साइबर टीम भी पहुंची थी।
घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर है। घायल छात्र सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा मोहल्ला,वार्ड नंबर -4 निवासी अनुज कुमार निराला के पुत्र थे।
उनके पिता ने बताया कि अंकित आनंद शाम के 3:30 बजे कैलाशपुरी मोहल्ला स्थित विद्या निकेतन विद्यालय से पढ़कर घर आ रहे थे। जैसे ही वे सिमराहा मोहल्ला के राजेंद्र यादव चौक और सिया राम टोली जाने वाली सड़क के बीच स्थित जीकेन यादव की दुकान के पास पास पहुंचे। तभी एक राइडर बाइक पर सवार तीन युवक उनके सिर में गोली मार दिया। जो उनके कनपटी को जख्मी कर दिया था। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने उन्हें भी मोबाइल पर दी थी। पुत्र की हालात गंभीर है। अंकित को किसने और क्यों गोली मारी। वे नहीं जानते। उनका पुत्र शांत प्रवृत्ति का बच्चा है।
सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस पदाधिकारी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। एफएसएल की टीम और साइबर की टीम भी जांच किया था। मामला को दर्ज कर जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।
Raftaar Media | सच के साथ