logo

बदलते कलयुग में आए दिन हो रहे हैं खून के रिश्ते से शर्मशार , चार दिन की बच्ची को उसकी मां की ममता ने अपने से किया दूर

 

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक ट्रेन के लगेज कोच से चार दिन की नवजात बच्ची मिली है। आरपीएफ टीम ने बच्ची को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर कासगंज जंक्शन पर हुई। लखनऊ जंक्शन–कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद यात्रियों और आरपीएफ कर्मियों का ध्यान उस ओर गया। कपड़ों में लिपटी एक नवजात बालिका कोच के अंदर अकेली पड़ी मिली।
आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार के अनुसार, दोपहर करीब 2:40 बजे हेड कांस्टेबल हरवंश सिंह और रामफूल मीणा प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर खड़ी गाड़ी संख्या 55345 (लखनऊ जंक्शन–कासगंज पैसेंजर) की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें लगेज कोच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आरपीएफ कर्मी तुरंत कोच के अंदर पहुंचे और वहां कपड़ों में लिपटी नवजात बालिका को देखा।
महिला यात्रियों की सहायता से बच्ची को प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। स्टेशन पर कई बार घोषणाएं भी की गईं, लेकिन उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका। बच्ची के कपड़ों पर 'आकांक्षा नर्सिंग होम बजरिया फर्रुखाबाद' लिखा मिला, जिससे उसकी उम्र तीन से चार दिन होने का अनुमान लगाया गया। इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचित किया। चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर योगेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शाम करीब 4:30 बजे स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार मीणा की उपस्थिति में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया गया। बालिका को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, ताकि उसकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। नर्सिंग होम से संपर्क कर बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS