फतह सिंह उजाला

मानेसर। स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत निगम क्षेत्र के गांव नखड़ौला स्थित शहीद स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया। पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता और सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने श्रमदान दिया।

मंगलवार को गांव नखड़ौला स्थित शहीद नायक हुकुम चंद, शहीद वीर देव के स्मारक स्थल पर झाडू लगाकर सफाई की गई। इस दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, एसओ एमएस सोढ़ी, पूर्व सरपंच लक्ष्मण यादव, संजय यादव, श्योनारायण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।