logo

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

 

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 17 फरवरी 2026 को एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कराया।
सत्यापन के बाद युवक की पहचान राजू कुमार, पिता–सुरेन्द्र भगत, निवासी–मझौलिया, थाना पारू थाना के रूप में हुई। पारू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस तथा एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है। इस संबंध में पारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कानून का उल्लंघन करने वाले वीडियो पोस्ट न करें।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS