logo

चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल-हॉकी खिलाड़ियों को किट व जर्सी वितरित

 

सरायकेला: सरायकेला जिले के चौका पंचायत अंतर्गत ग्राम दुबराजपुर में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल के तहत एक दिवसीय फुटबॉल एवं हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, पुलिस निरीक्षक चांडिल, चौका थाना प्रभारी सहित पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, आपसी भाईचारा बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया, जिससे पूरे गांव में खेलमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों के बीच खेल से संबंधित किट एवं जर्सी का वितरण किया गया। अधिकारियों ने युवाओं को नशामुक्ति, अनुशासन और नियमित अभ्यास के महत्व पर बल देते हुए खेल को जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बताया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और समाज में सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS