डॉ विभूति सिंह/भागलपुर


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर आज जिछो स्थित शिवालय भक्तिमय हो गया। सुबह 7 बजे से ही मंदिर का पट खुलते ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।अहले सुबह से ही जिछो,सरधो,खुर्द लोदीपुर,जगतपुर,बसंतपुर आदि अन्य गांवों से महिलाएं व शिवभक्तों का सैलाब हजरा पोखर स्थित शिवालय परिसर पहुंचे। तदनोपरांत उत्कर्ष फाउंडेशन स्कूल के निर्देशक श्री मंजीत सिंह और पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद भागलपुर विनीता सिंह की अगुवाई में डीजे की धुन पर नाचते गाते झूमते श्रद्धालु बरारी घाट की ओर कूच किया। मां गंगा के पवित्र जल भर कर हजारों शिवभक्तों ने वापस जिछो शिवालय में जलार्पण किया।सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।