logo

पुष्कर टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड पर मृत ठेका मजदूर की ‘बोली’ लगाने का आरोप, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुष्कर टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ठेका मजदूर की हुई मौत के मुआवजा को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता विफल हो गई है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कहा “मुआवजा लेने आए हैं, कीमत तय कराने नहीं”कंपनी परिसर में उस समय माहौल गरमा गया, जब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मृत ठेका मजदूर आजाराम महतो के परिजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी प्रबंधन पर मृत मजदूर की “बोली” लगाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।मोर्चा के नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि आजाराम महतो की मौत कार्य के दौरान हुई थी। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा 6 से 7 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही जा रही है। हालांकि, मोर्चा ने इस प्रस्ताव को अपर्याप्त बताते हुए अस्वीकार कर दिया है।नेताओं का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 27 वर्ष थी और यदि वह जीवित रहता तो कम से कम 60 वर्ष की आयु तक काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता। ऐसे में केवल कुछ लाख रुपये देकर मामले को समाप्त करना न्यायसंगत नहीं है। मोर्चा की मांग है कि शेष संभावित कार्यकाल के आधार पर अनुमानित वेतन की गणना कर परिजनों को समुचित मुआवजा दिया जाए।मोर्चा के विदेश्वर महतो ने बताया कि मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ कंपनी परिसर के भीतर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन उनके आंदोलन का समर्थन कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक काम बंद रहेगा और कंपनी गेट पर जाम जारी रहेगा।कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS