logo

आगामी रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक

आगामी रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यगण, अंजुमन कमिटी के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान रमजान पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नमाज व इफ्तार के समय यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किसी भी संदेश, फोटो या वीडियो को आगे साझा न करें। किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS