logo

बस्ती जिले के मुंडेरवा में नशे धुत अर्टिगा कार चालक ने पहले किया विवाद फिर गाड़ी सफाई कर्मचारियों से लड़ाया।पोल से लड़ने के बाद गाड़ी छोड़कर भागा

 

बस्ती जिले के मुंडेरवा नगरपंचायत के सफाई कर्मचारी सुबह सात बजे मुंडेरवा महादेवा मार्ग के किनारे शिवपुर बढ़ौनी के पास स्थित पेट्रोल पंम्प के पास सफाई का कार्य कर रहे थे।उसी दौरान नशे महादेवा से मुंडेरवा की तरफ आ रहे अर्टिगा कार सवार चालक ने रोड के किनारे साफ सफाई कर रहे सफाई कर्मचारियों से गाड़ी लड़ा दिया।गाड़ी लडने से तीन सफाई कर्मचारी
शैलेन्द्र ,पारसनाथ ,दिलीप  गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल सफाई कर्मियों को नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह इलाज के लिए लेकर बस्ती गये।
शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मुंडेरवा महादेवा मार्ग के किनारे महादेवा से मुंडेरवा की तरफ आ रहे अर्टिगा चालक ने शिवपुरी उर्फ बढौनी के पास स्थित पेट्रोलपंप के निकट मुंडेरवा नगरपंचायत के कूड़ा निस्तारण (एम .आर.एफ. सेंटर)के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया।कर्मचारियों ने नशे की हालत में देखकर कुछ नही बोला।कुछ ही दूर पर रोड के किनारे सफाई कर रहे सफाई कर्मी शैलेंद्र पुत्र रामभीगल,दिलीप पुत्र  रामदास और पारसनाथ पुत्र राममूरत के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया।गाड़ी चढा़ने से शैलेंद्र का एक पैर तीन जगह टूट गया और दिलीप का भी पैर टूट गया पारसनाथ को भी हल्की चोट आयी है।दुर्घटना के बाद कार चालक भागने की फिराक में कार को तेजी से लेकर भागने लगा तभी आनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया।अपने आप को घिरता देख कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और नगरपंचायत अध्यक्ष को सूचित किया।मौके पर पहुंचे नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह और अन्य कर्मचारियों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया।डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थित ठीक नही होने की बात कह कर घायलों को रेफर कर दिया।अध्यक्ष प्रतिनिधि घायल कर्मचारियों को अपने निजी वाहन से इलाज के लिए संतकबीरनगर किसी निजी अस्पताल पर लेकर गये है।
दुर्घटना के बाद नगरपंचायत की अधिसाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने कर्मचारी को मुंडेरवा थाने में घटना के विषय में रिपोर्ट लिखवाने के लिए निर्देशित किया है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS