logo

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में इंडोमैक जमशेदपुर 2026 एक्सपो का भव्य शुभारंभ, देशभर की कंपनियों की भागीदारी

 

सरायकेला: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के परिसर में इंडोमैक जमशेदपुर 2026 एक्सपो का भव्य आयोजन शुरू हुआ।औद्योगिक संगठनों एवं व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों द्वारा इस चार दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का विधिवत दीप जलाकर उद्घाटन किया गया।बताया गया कि इंडोमैक जमशेदपुर 2026 एक्सपो देश के प्रमुख बी-टू-बी औद्योगिक मशीनरी और इंजीनियरिंग व्यापार मेलों में से एक है, जिसका आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम दर्शकों और उद्योग प्रतिनिधियों के लिए खुली रहेगी। आयोजन इंडोमैक बिजनेस सॉल्यूशंस द्वारा किया जा रहा है।इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य बदलती तकनीकों को अपनाने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करना, औद्योगिक क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और सार्थक व्यावसायिक साझेदारियों को सक्षम बनाना है। प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग मशीनरी, मशीन टूल्स, औद्योगिक ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, सीएनसी तकनीक, इंस्ट्रूमेंटेशन, वेल्डिंग एवं सुरक्षा उपकरण, हाइड्रोलिक्स और न्यूमेटिक्स, मटेरियल हैंडलिंग सिस्टम, निर्माण सहायक उपकरण, हैंड एवं पावर टूल्स, मापन उपकरण तथा लेजर तकनीक जैसे अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है।इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली, एसएपी और सीएडी जैसे औद्योगिक सॉफ्टवेयर, विद्युत उपकरण, स्विचगियर, कंट्रोल पैनल, पीईबी सामग्री, फ्लो कंट्रोल सॉल्यूशंस तथा भारी और हल्की मशीनरी से जुड़ी कई नामचीन कंपनियों ने भी इस एक्सपो में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है।उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोमैक जमशेदपुर 2026 एक्सपो स्थानीय उद्योगों के साथ-साथ पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS