नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज ऐहतेशामुल मिर्जा ने छात्र नेता शान्ति गोपाल महतो को किया सम्मानित
जामताड़ा से दिनबंधु राउत: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट द्वारा बुधवार को जामताड़ा जिला कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के लोकप्रिय छात्र नेता एवं समाजसेवी शान्ति गोपाल महतो को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव हाफिज ऐहतेशामुल मिर्जा ने शान्ति गोपाल महतो को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश सचिव पद का नियुक्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाफिज ऐहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि शान्ति गोपाल महतो लंबे समय से सामाजिक हित, जनसरोकार और विशेषकर समाज के अभिवंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उनके समर्पण और सेवाभाव से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शान्ति गोपाल महतो आगे भी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वही शान्ति गोपाल महतो ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सामाजिक हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अभिवंचित वर्गों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास, कानूनी जागरूकता तथा जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने में अपनी पूरी भागीदारी निभाएंगे।उन्होंने समाजिक विकास और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संगठन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।सम्मान समारोह में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र मंडल, मौलाना इरसाद आलम, मौलाना समशुल हक, मुस्तकिम अंसारी, नाजिर अंसारी सहित अम्बेडकर वाहिनी के ताहिर अंसारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
Raftaar Media | सच के साथ