भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह का आयोजन
बिरनी/गिरिडीह:बिरनी प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और भाईचारे के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में बीते एक वर्ष से लंबित रामनवमी झंडा जुलूस के मार्ग विवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पारंपरिक मार्ग से रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर उत्पन्न स्थिति का शीघ्र समाधान होना चाहिए, ताकि आगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। वक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि सभी पक्षों के साथ संवाद कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस दिशा में पहल नहीं करता है तो प्रखंड स्तर से लेकर सदन तक जोरदार जनआंदोलन किया जाएगा। बैठक में अंचल कार्यालय परिसर में कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना का मामला भी उठाया गया तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।
मोकै पर उपस्थित बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मिडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी पूर्व संसद प्रतिनिधी मनोज सिंह महामंत्री सुभाष वर्मा लछमन दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Raftaar Media | सच के साथ