नई दिल्ली: 22 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए CJP Protest के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए स्पेशल सीपी (Law & Order) देवेश चंद्र श्रीवास्तव देर रात डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्पेशल सीपी ने घायल जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।