logo

विमर्श की मासिक काव्य गोष्ठी में उड़े फाग के रंग

 


 

ब्यूरो रफ़्तार मिडिया /कसया, कुशीनगर। विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था, कुशीनगर द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी और होली मिलन समारोह में कवियों की रसभरी प्रस्तुति पर फाग के रंग उड़े और सरा - रा - रा के साथ श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।
रविवार को तहसील क्षेत्र के साखोपार स्थित नवल किशोर सिंह स्मृति संस्थान के सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और कविता का आरंभ अश्वनी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना से किया। मोहन पांडेय भ्रमर ने " के ही मारेला भरि पिचकारी, भींजत मोर सारी" पर श्रोता झूम उठे। रूबी गुप्ता सत्येंद्र ने " अपने नापाक इरादों से बगावत कीजे" सुनाई। वरिष्ठ कवि डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी ओम की रचना " सखी री। बसंत आगमन स्वागत को उत्सुक मेरी अंखियां" काफी सराही गई। उमेश चौबे अश्क ने " चढल मास फागुन के जबसे, नयना राह निहारे हो, सत्य प्रकाश शुक्ला बाबा ने " चली खेलन सजि धजि होरी गोरी रुचि रूप सजाए" सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की। डॉ रानी शुक्ला ने " मै कैसे कहूं यह मोहब्बत नहीं है, एक तुम्हारे सिवा कोई चाहत नहीं है", आकाश महेशपुरी ने " नेता नोटों की गड्डी से खेल रहे हैं", अश्वनी द्विवेदी ने "बहे पुरुआ फागुनवा में", डॉ मधुसूदन पांडेय ने " आइल फागुन महीनवा के दिनवा, पिया नहीं अइले", ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने " पड़ी रंगों से है, फीकी मेरे जज्बात की होली" सुनाकर बहाबही लूटी। डॉ बलराम राय ने " कहां गई हुड़दंग होली", नंदलाल सिंह कांतिपति ने " कहति कांति इस महंगाई में ठठ्ठा नहीं ठिठोली उहाँ होली अपनी होली सुनाकर" लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। मुख्य वक्ता दिल्ली से आईं डॉ ज्योति ओझा ने अपनी रचना " चलो मिलकर कहानी लिखते हैं" सुनाई और होली पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष विश्व भोजपुरी सम्मेलन रहे।
उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रामनरेश दूबे, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ला एवं विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था के संरक्षक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, अखिलेश गोयल ने साहित्य सृजन और प्रोत्साहन पर चर्चा के साथ कवियों की प्रस्तुत रचनाओं को संकलित करने और प्रकाशन का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष आयोजक आरके भट्ट, अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, प्रधान ज्ञान बर्द्धन गोविंद राव आदि ने अतिथियों और कवियों का माल्यार्पण और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हरेंद्र नाथ पांडेय, विजय कुमार तिवारी, ज्योति भान मिश्र, कृष्ण नन्द पांडेय, नीरज साहा, पवन मिश्रा, संजय चाणक्य, आदित्य दीक्षित, एबीपीएसएस जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, सचिव आफताब आलम, कामख्या नारायण मिश्र,जुम्मन अली,सद्दाम हुसैन , हृदेश कुशवाहा,मात्रज शर्मा,दीपक मिश्रा, आलोक तिवारी, उमर फारूक, भुवनेश सिंह, करुणेश सिंह सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS