logo

ललमटिया पुलिस ने टेंपो चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

गोड्डा, झारखंड : गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र से 28 फरवरी को चोरी हुए एक टेंपो की घटना को गोड्डा पुलिस ने  एक राज्यस्तरीय चोर गिरोह का  भंडाफोड़ किया। लालघुटवा निवासी मुस्तकीम अंसारी का टेंपो (JH17AE 4996) चोरी हुआ था।ललमटिया थाने में मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बोआरीजोर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। इस दल ने महज एक सप्ताह के भीतर चोरी हुए CNG ऑटो के साथ तीन अन्य ऑटो भी बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के तीन शातिर चोरों में हजरत अंसारी अख्तर अंसारी  और जहांगीर  को गिरफ्तार किया है। बरामद सभी टेंपो बजाज कंपनी के और सीएनजी चालित हैं। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद सभी टेंपो की जानकारी संबंधित थानों के माध्यम से जुटाई जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य टेंपो चोरी करने के बाद उसे अपना बताकर  50 हजार रुपये में किसी को बंधक रख देते थे। कुछ दिनों बाद उसे बंधक मुक्त कराकर यात्री और फेरी के काम में लगाते थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS