logo

फर्जी मुकदमा लिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पटियाली को महिला ने दिया शिकायती पत्र

 

 


पटियाली। थाना क्षेत्र के गांव नगला खिन्नी निवासी 60 वर्षीय विधवा महिला राम प्यारी कई वर्षों से अपनी ही पड़ोसी महिला सुमन मिश्रा एवं उसके परिजनों से परेशान हो चुकी है बही महिला ने बताया की पूरे परिवार पर फर्जी मुकदमा लिखाते हुए पड़ोसी महिला सुमन मिश्रा एवं इसके परिजनों ने परिवार को तहस-नहस कर दिया है  बताया कि हमारे सभी लड़के एवं लड़कियों पर धारा 354 एवं 452 के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया और जांच अधिकारियों की मिली भगत से निर्दोषों को फर्जी मुकदमे से बाहर नहीं किया गया    और पीड़ित महिला की किसी भी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है बही पड़ोसी महिला का पुत्र शशांक मिश्रा भी 20 साल की सजा काट रहा है जो अभी अपील पर बाहर है महिला अपने ऊंचे रसूख एवं पैसों की दम के चलते म पुलिस कर्मियों को भी अपनी चपेट में ले लेती है। पीड़िता ने परेशान होकर क्षेत्राधिकारी पटियाली को उक्त पड़ोसी महिला उसके पति राजेश मिश्रा एवं परिजनों पर हत्या का प्रयास,धोखाधड़ी,जान से मारने की धमकी,हत्या का प्रयास,हत्या सहित गैंगस्टर जैसी कार्यवाही में शामिल रहे हैं पीड़िता ने उक्त दबंगों पर लगे मुकदमों की हिस्ट्री शीट निकालते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंजI’

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS