सीतापुर विकासखंड के ग्राम गेरसा उप स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. जब महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी कर रही थी. इसी दौरान अस्पताल के जर्जर भवन के छत का प्लास्टर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के सिर पर गिर गया. जिसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. इधर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी होने की संभावना है.