जनपद बिजनौर क्षेत्र के ग्राम थेपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतोली किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नवेद अपना गन्ना लेकर थेपुर गन्ना केंद्र पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि केंद्र पर तौल के दौरान गन्ना कम दिखाया गया, जबकि वास्तविक मात्रा अधिक थी।
मोहम्मद नावेद ने बताया कि संदेह होने पर उन्होंने अपने गन्ने की तौल धर्म कांटे पर भी कराई, जहां गन्ने का वजन अधिक पाया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि गन्ना केंद्र पर घटतोली की जा रही है। जब उन्होंने इस संबंध में गन्ना केंद्र के इंचार्ज से शिकायत की तो इंचार्ज ने उनकी बात को अनसुना करते हुए मनमानी रवैया अपनाया।
इसके बाद मोहम्मद नवेद ने मामले की जानकारी अपने संगठन के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी कैलाश सिंह लांभा, विनोद कुमार बिट्टू सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग गन्ना केंद्र पर पहुंच गए और घटतोली का विरोध किया।
आरोप है कि अपनी कथित गड़बड़ी को छुपाने के उद्देश्य से गन्ना केंद्र पर कार्यरत इंचार्ज व उसके साथियों ने गन्ना तोलने वाली मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए गन्ना क्रय कार्य प्रभावित रहा। मौके पर निरीक्षण बुक नहीं दी गई जब डिप्टी नजीबाबाद घट तोली लिख रहे थे तभी मिल के कुछ कर्मचोरि उनसे भीड़ गए डिप्टी को चकमा दे मशीन उठा ले गए
इस मौके पर मिल के एजीएम यशपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके।
संगठन का स्पष्ट कहना है घट तोली के खिलाफ आंदोलन को ओर मजबूत किया जाएगा
Raftaar Media | सच के साथ