रफ्तार मीडिया/सरायकेला: क्षेत्र के विकास, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर कांड्रा पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी झारखंड के प्रसिद्ध हाथी खेदा मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और निरंतर विकास की प्रार्थना की।हाथी खेदा मंदिर झारखंड का एक प्रसिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान के दरबार में अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फलित होती है।पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कहा कि क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और लोगों के सुखद भविष्य की कामना से सामूहिक रूप से मंदिर में पूजा की गई है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक सोच से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।पूजा कार्यक्रम के बाद सभी ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य, अच्छी वर्षा, समृद्ध कृषि और विकास कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की।