logo

मोतीपुर पुल के पास नहर में डूबा युवक.... तलाश जारी

 बगहा : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की अहले सुबह मोतीपुर पुल के समीप ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवक उछलकर पास की नहर में जा गिरे।

हादसे में शाहबाग कुमार किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा जबकि उसका साथी अभिषेक कुमार नहर की गहराई में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बांसगांव परसौनी स्थित अपनी बहन के घर शादी का कार्ड देने गए थे। कार्ड देकर वे अपने घर बेतिया के धूमनगर लौट रहे थे तभी मोतीपुर पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अभिषेक की बहन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और युवक की तलाश में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।य

बाइट — युवक की बहन:

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS