logo

देव शक्ति धाम कपिलो ट्रस्ट ने खेली होली

 

बिरनी/गिरिडीह :बिरनी प्रखंड क्षेत्र के कपिलो स्थित देव शक्ति धाम परिसर में ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच लोगों ने जमकर होली का आनंद उठाया। पूरा परिसर रंगों से सराबोर नजर आया। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। कार्यक्रम 
समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS