होटल हरिओम पैराडाइज का हुआ भव्य शुभारंभ
अयोध्या के लखनऊ हाईवे स्थित निकट जोगीतारा कॉलोनी के पास होटल हरिओम पैराडाइज का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि के तौर पर होटल के ओनर की माता मंजू तिवारी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर कविता द्विवेदी ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद फीता काट कर किया शुभारंभ। वही होटल हरिओम पैराडाइज के प्रबंधक जीवेश तिवारी ने बताया कि हमारे होटल का शुभारंभ हमारी पूज्य माताजी ने फीता काटकर किया है। हमारे हरिओम पैराडाइज होटल में पांच वातानुकूलित लग्जरी रूम है। जो अयोध्या आने वाले राम भक्त श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित है। हमारे होटल में फूल पैकेज की सुविधा उपलब्ध है, जैसे एयरपोर्ट से लाना ले जाना राम मंदिर का दर्शन करना। हमारे यहां ट्रेवल्स की भी सुविधा उपलब्ध है होटल में जल्द ही रेस्टोरेंट के शुद्ध शाकाहारी भोजन की भी सुविधा मिलेगी। हमारा होटल में 20 रूम बनाने का टारगेट है अभी हमने 5 रूम बनाया है। होटल का निर्माण कर जारी है। और जल्द ही वह 20 रूम भी बन कर तैयार हो जाएंगा। हम सभी अयोध्या आने वाले राम भक्त श्रद्धालुओं से कहना चाहेंगे कि आए और अपने होटल में ठहरे। एक बार सेवा का अवसर जरूर दें हमारा होटल एयरपोर्ट के करीब है राम मंदिर के करीब है। और सबसे बड़ी बात यह है कि हाईवे पर है पार्किंग की सुविधा है। आपको ट्रैफिक में नहीं जाने की जरूरत है ट्रैफिक में फंसने की कोई जरूरत नहीं है।आप आएंगे और आराम से सरल और सुलभ मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। एक बार सेवा का अवसर जरूर दें हमारे यहां बहुत ही कम रेट पर होटल की सुविधा उपलब्ध है। हमारे होटल में ऑनलाइन सेवा भी उपलब्ध है जो अयोध्या आने वाले श्रद्धालु है। वह ऑनलाइन भी होटल बुक कर सकते हैं। शुभारंभ के अवसर पर एडवोकेट अश्विनी द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी,अनुराग पांडे फार्मासिस्ट, प्रोफेसर अनूप सिंह, कविता द्विवेदी,अभिनव द्विवेदी,अशोक द्विवेदी, इंजीनियर संजीव वर्मा,आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Raftaar Media | सच के साथ