logo

समाजवादी पार्टी की SIR प्रक्रिया पर सक्रियता तेज

 

दीपचंद्र दीक्षित :फर्रुखाबाद: निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित SIR प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी ने कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी।
विगत दिनों जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव एवं जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने लखनऊ पहुंचकर सपा सुप्रीमो को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए और कथित फर्जीवाड़े की विस्तृत जानकारी दी।
पार्टी नेतृत्व से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद जनपद लौटे पदाधिकारी एक बार फिर SIR प्रक्रिया की निगरानी में सक्रिय हो गए हैं।
इसी क्रम में जिला महासचिव इलियास मंसूरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी सदर विधानसभा क्षेत्र के देवरामपुर बूथ संख्या 66 एवं 67 पर पहुंचे। वहां मौजूद बीएलओ से SIR प्रक्रिया की प्रगति और कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।
इस दौरान देवरामपुर प्रधान पवन कठेरिया, सभासद मुदस्सिर खान, अल्पसंख्यक सभा जिला महासचिव जुल्फिकार अब्बास जैदी, जिला सचिव आफताब खान, गोपाल यादव (बीएलए) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS