logo

बगहा में भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह

 बगहा / मोहम्मद इम्तियाज:  बगहा में भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के चंडी स्थान, एकनामारा मोड़ के समीप धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बगहा विधायक राम सिंह और नगर उपसभापति सह भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। लोकगीत गायकों ने पारंपरिक होली गीतों से माहौल को रंगीन बना दिया। भोजपुरी कलाकार राजा भोजपुरिया ने अपने गीत-संगीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा नगर निकाय क्षेत्रीय प्रभारी सह अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते नजर आए। भाजपा नेता मनोज सिंह ने विशेष होली कविता प्रस्तुत कर अतिथियों व कार्यकर्ताओं को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में एसएसबी 65वीं बटालियन के कमांडेंट नंदन मेहरा एवं एमएलसी भीष्म सहनी सहित कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लाला ने की, जबकि संचालन दीपक रही ने

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS