अजीत कुमार / दिल्ली
दिल्ली का चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन अचानक सियासी अखाड़ा बन गया, जब एक महिला को सिर्फ BJP का पटका पहनने की वजह से एंट्री पर रोक दिया गया। जैसे ही CISF जवानों ने उन्हें गेट पर रोका, मामला आग की तरह भड़क उठा — और देखते ही देखते स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

महिला का सीधा आरोप 
“मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने BJP का पटका पहना है!”

इसके बाद जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था 
तेज बहस, ऊंची आवाजें, और बीच मेट्रो स्टेशन पर सियासत vs सुरक्षा की सीधी टक्कर!

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया, और अब ये वीडियो

सोशल मीडिया पर तूफान बनकर दौड़ रहा है। हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है:

“क्या अब मेट्रो में एंट्री के लिए भी राजनीतिक ‘ड्रेस कोड’ तय होगा?”

इस घटना ने राजधानी की राजनीति में भी हलचल मचा दी है।

क्या ये सुरक्षा का नाम लेकर राजनीतिक भेदभाव है?

या फिर नियमों का पालन कराने की सख्ती?

फिलहाल जवाब किसी के पास साफ नहीं, लेकिन सवाल बहुत बड़े हैं!

दिल्ली में अब बहस सिर्फ एक
“क्या लोकतंत्र अब मेट्रो के गेट पर ही रुक जाएगा?”