logo

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भवन निर्माण में विलम्ब पर एमएलसी भीष्म साहनी का सदन में सवाल, सरकार ने शीघ्र निर्माण का दिया आश्वासन

 बगहा / मोहम्मद इम्तियाज:पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के भवन निर्माण में हो रहे विलम्ब को लेकर बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र में आज अहम मुद्दा उठाया गया। माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद भीष्म साहनी ने सदन में अस्पताल भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
एमएलसी भीष्म साहनी ने सदन को बताया कि उच्च सदन का सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल की सामान्य क्षमता 75 बेड की होती है, लेकिन उनके विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने 100 बेड की स्वीकृति दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार कर निविदा भी प्रकाशित कर दी गई।
उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया के बाद पुराने अस्पताल भवन को तोड़ दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश नए भवन का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में अस्पताल का संचालन पी-फैब्रिकेटेड (प्री-फैब) संरचना में किया जा रहा है, जिसकी निर्धारित अवधि भी शीघ्र समाप्त होने वाली है। इससे आने वाले समय में बगहा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
एमएलसी ने कहा कि अस्पताल भवन के निर्माण से बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंड—रामनगर, बगहा-1, बगहा-2, ठकराहा, भीतहा, मधुबनी और पिपरासी के साथ-साथ नगर परिषद रामनगर एवं बगहा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन में आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS