अजीत कुमार / दिल्ली: दिल्ली को पहला पूर्ण महिला पुलिस स्टेशन मिला है। थाने की सभी स्टाफ महिलाएँ है। दिल्ली में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम उठाया गया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्जी मंडी क्षेत्र में दिल्ली का पहला अत्याधुनिक महिला थाना बनकर तैयार हो गया है। इस महिला थाने का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तैयार किया गया यह थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस है।