भाकपा माले बढते अपराध के खिलाफ अक्रोश
बिरनी/गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा बाजार में लगातार हो रही चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाओं से बाजार क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक गतिविधियों से व्यवसायियों और आम नागरिकों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।
इन घटनाओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भाकपा माले) ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के नेतृत्वकारी साथियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित कर क्षेत्र में अमन-चैन बहाल करने के उद्देश्य से रणनीति तय की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिरनी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाती हैं। उन्होंने बिरनी पुलिस से मांग की कि भरकट्टा बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। भाकपा माले नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बिरनी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर सुमन, प्रमुख रामू बैठा, जिला कमिटी सदस्य पवन महतो, मुखिया सहदेव यादव, इजरायल अंसारी,जिप सदस्य प्रतिनिधि सीताराम पासवान, रामबिलास पासवान, अजीत चरण पहाड़ी, मुंशी विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह,मुरत दास,उपस्थित नेताओं ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत रहेगी और जनता के साथ मिलकर अपराध के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
Raftaar Media | सच के साथ