योगेंद्र शर्मा ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया दो साल का कार्यकाल, चुनावी सफलता और संगठन विस्तार में दिखाया प्रभावशाली नेतृत्व
चंडीगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ़ योगी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मार्गदर्शक संगठन, प्रदेशभर की टीम और युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
योगेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका कार्यकाल युवाओं के विश्वास, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा। उनके नेतृत्व में भाजयुमो ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा में भाजपा सरकार तीसरी बार गठन कर सकी। उन्होंने बताया कि यह सफलता युवाओं की मेहनत और संगठन की सुदृढ़ रणनीति का प्रतिफल है।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मतदाता संपर्क अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से पार्टी को जमीनी मजबूती प्रदान की। प्रत्येक बूथ पर युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने चुनावी सफलता की मजबूत नींव रखी।
इसके अलावा, विधानसभा स्तर पर आयोजित युवा सम्मेलनों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ा गया। इन सम्मेलनों में युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया गया और संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव को और अधिक सशक्त किया गया।
योगेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये उपलब्धियां केवल उनके नेतृत्व की नहीं, बल्कि जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यरत समर्पित कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजयुमो हरियाणा युवाओं के हितों के लिए और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Raftaar Media | सच के साथ