सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत
अमित शर्मा राँची : होली की रात को नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम खटाल के रहने वाले अविनाश राय 27 साल की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अविनाश गैस गोदाम अमेठीया नगर से गाय दुहकर अपनी बाइक संख्या जेएच1ईएल 7955 से लौट रहा था। उसी दौरान उसने सडक किनारे खड़े टैंकर संख्या जेएच 02ए डब्लू 2902 में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भिजवा दिया है।थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है।
Raftaar Media | सच के साथ