logo

दामाद ने सास को मारी गोली, सास की मौत

 

रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर-बिजनौर के गाँव फुलसंदा में शुक्रवार की रात को रिश्तों की मर्यादा उस समय तार-तार हो गई, जब एक युवक ने अपनी ही सास की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग, जबरन शादी और अदालती रंजिश ने एक महिला की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
  ​
बिजनौर के नहटोर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी मृतका बबली पत्नी फकीरचंद (48 वर्ष) ने अपनी पुत्री की शादी बड़ी उम्मीदों के साथ दूसरी जगह की थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। युवती अपनी ससुराल में अधिक दिन नहीं टिकी और वापस लौट आई। इसके बाद वह घर के बराबर में रहने वाले अपने पूर्व प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे। ​​पुत्री के इस कदम से परिवार की बदनामी और आपसी रंजिश इस कदर बढ़ी कि मामला थाने और कचहरी तक पहुँच गया। मृतका बबली और उसके नए दामाद (बेटी के प्रेमी) के बीच गंभीर मुकदमेबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी कानूनी लड़ाई और आए दिन के विवादों से क्षुब्ध होकर दामाद ने खौफनाक कदम उठाने की योजना बनाई।​ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे  मौका पाकर आरोपी दामाद ने बबली को निशाना बनाया और उसके बाएं कान के नीचे गोली मार दी। गोली आरपार निकल गई। गोली लगते ही बबली लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
​सूचना मिलते ही पुलिस बल भारी संख्या में फुलसंदा पहुँचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराध निरीक्षक विपिन कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS