logo

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुजुर्गों के संग खेली फूलों की होली, सबलपुर ओल्ड एज होम बनेगा 88 बेड का भव्य आश्रम

 

गोवर्धन रजक (धनबाद)। खुशियों के रंगों और अपनों के साथ की मिठास लेकर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन आज सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम पहुंचे। यहाँ उन्होंने बुजुर्गों के साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलकर त्योहार की खुशियां बांटी। उपायुक्त को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उपायुक्त को तिलक लगाकर जीत और लंबी आयु का आशीर्वाद दिया।
88 बेड के नए आश्रम को मिली मंजूरी:
इस अवसर पर उपायुक्त ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यहाँ 88 बेड का अत्याधुनिक आश्रम बनाया जाएगा। साथ ही, इसके संचालन के बजट को भी स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त ने कहा, "बरसात से पहले नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।"
पहली होली बुजुर्गों के नाम:
उपायुक्त ने भावुक होते हुए कहा कि इस वर्ष की पहली होली उन्होंने समाज के इन अनुभवी और सम्मानित बुजुर्गों के साथ मनाई है। उन्होंने आश्रम की पूरी टीम को बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई दी। मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, सुधीर बरनवाल, सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS