जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अंजली शर्मा के द्वारा अरेराज प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में अवस्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन की गुणवत्ता,mdm का संचालन, साफ सफाई को देखा गया एवं संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में उपस्थित छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली गई एवं बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को हल भी कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा कल दिनांक 15 4 2026 को भी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया एवं क्लासरूम में बच्चों को मोटिवेट किया गया।
ज्ञातब्य है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले के सभी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई है। निरीक्षण का यह कार्यक्रम आज दिनांक 15.04.2026 से लेकर 20. 04. 2026 तक नियमित रूप से चलेगा।