आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया 
कुजू। कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावार फोरलेन पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुजू ओपी के एसआई संजय हेम्ब्रोम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र के सोसो गांव निवासी जीवन महतो (पिता- गज्जू महतो) अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या जेएच-24क्यू-0861) से अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बोंगावार फोरलेन के समीप मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी।
दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।