मोतिहारी पुलिस ने झरोखर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया, जिसे HHD मशीन से जांच करने पर चोरी का पाया गया। यह मोटरसाइकिल मनीआरी (मुजफ्फरपुर) थाना कांड सं०-117/23 से संबंधित है। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त *जयराम साह*, पिता-राम कैलाश साह, सा०-दुमरिया, थाना-करहरिया, जिला-रोहट (नेपाल) को मोतिहारी में गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।