दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
स्वामी सजानंद कॉलेज चास के मुख्य गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के सचिव पर अपने पोते को नौकरी देने का आरोप लगाया है। छात्र नेता युगदेव महत्ता ने कहा कि कॉलेज में वित्तीय अनियमितता तथा अभद्रता किया जा रहा है जिसे हमलोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा सचिव का नाती 2022 सेशन का पास आउट है लेकिन सचिव ने मनमानी तरीके से अपने नाती को कॉलेज में स्टाफ नियुक्त करने का काम किया है जो सरासर गलत है। नेताओं ने कहा इस मामले को लेकर हमलोग राज्यपाल, और डीसी से मिलकर बात करेंगे और किसी भी कीमत पर अवैध नियुक्ति नहीं होने देंगे। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।