धनबाद:  दिनांक 11 अप्रैल 2026 को झारुडीह स्थित 'माली समाज भवन' में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 'माली मालाकार मंच' के तत्वावधान में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य गरिमा कोला कुसुम के सबसे बुजुर्ग सदस्य श्री बिंदेश्वरी मालाकार जी की उपस्थिति ने बढ़ाया। उनके साथ मंच के अध्यक्ष  अनिल कुमार मालाकार एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बैठक के मुख्य बिंदु:
समाज का उत्थान: उपस्थित वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता पर बल दिया।
भवन का सौंदर्यीकरण: झारुडीह स्थित समाज भवन को और अधिक सुंदर और आधुनिक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
शिक्षा पर जोर: ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलते हुए समाज में शिक्षा के प्रसार पर चर्चा हुई।
उपस्थित गणमान्य:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुनेश्वर मालाकार, जितेंद्र मालाकार, शैलेन्द्र मालाकार, ओम प्रकाश मालाकार, राजू मालाकार (सेठ जी) सहित समाज के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
निवेदक:
अनिल कुमार मालाकार
अध्यक्ष, माली मालाकार मंच, धनबाद

धनबाद रफ्तार मीडिया संवाददाता गोवर्धन रजक की रिपोर्ट।