संवाददाता राजन साहू

कानपुर महानगर के माल रोड स्थित नरोना चौराहे से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहाँ देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल के मुख्य गेट के ठीक सामने हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
​उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस निर्माण को साजिश करार देते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस का आरोप है कि अवैध निर्माण के जरिए प्रतिमा को ढकने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानपुर के ऐतिहासिक माल रोड स्थित नरोना चौराहे पर वर्ष 1990 में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हर साल जयंती और पुण्यतिथि पर यहाँ देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया जाता है।
​लेकिन अब इस प्रतिमा स्थल के मुख्य द्वार के ठीक सामने अवैध निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (DM) कानपुर को ज्ञापन सौंपकर इस निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
​कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत प्रतिमा को छिपाने और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है।